Saturday, December 25, 2010

बढ़ते कदम रैली में उमड़ा जनसैलाब

सिरसा. भगत ङ्क्षसह स्टेडियम में आयोजित बढ़ते कदम रैली को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संबोधित किया। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर सांसद तंवर की पीठ थपथपाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस के शासन व सांसद अशोक तंवर से खुश है। तंवर ने सीएम केसामने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी कई मांगें रखी। रखी गई मांगों में सिरसा में राजकीय महिला कॉलेज, सिरसा के लिए बड़ा बाइपास, फतेहाबाद व सिरसा जिलों को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए 400 करोड़ रुपए का पैकेज मंजूर करने, चौपटा को तहसील का दर्जा देने सहित कई मांगें थीं। रैली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, पूर्व सांसद जयप्रकाश, डॉ.केवी सिंह, रणजीत सिंह चौटाला, विधायक प्रो.संपत सिंह, रघुवीर सिंह कादियान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि गोविंद कांडा, होशियारी लाल शर्मा, भरत सिंह बैनीवाल, भूपेश मेहता, कुलबीर बैनीवाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा, वरिष्ठ नेत्री कृष्णा पूनिया सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक तंवर इस रैली में फतेहाबाद व सिरसा के कांग्रेसियों को एक मंच पर लाने में कामयाब रहे। रैली से पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने 34.22 करोड़ की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने भाषण के दौरान विपक्ष के नेता ओमप्रकाश चौटाला पर जमकर बरसे। उन्होंने जनता के सामने छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान सिरसा जिले में करवाए गए विकास कार्यों का चिट्ठा रखते हुए कहा कि इनेलो से ज्यादा कांग्रेस सरकार ने सिरसा जिले का विकास किया है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter