चण्डीगढ़.उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने एक विशेष वसूली अभियान शुरू करके चालू वित्त वर्ष के दौरान 15 दिसम्बर तक भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं से 79.43 करोड़ रुपये वसूल किये। निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत लगभग 1.88 लाख दोषी उपभोक्ताओं के अस्थाई या स्थाई रूप से बिजली के कनैक्शन काटे गए। उन्होंने कहा कि इन भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं ने निगम को 132.41 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करना है। उन्होंने कहा कि 79.43 करोड़ रुपये की राशि वसूल करके लगभग 60 प्रतिशत बकाया राशि वसूल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि निगम ने स्थाई रूप से बिजली के कनैक्शन कटे उपभोक्ताओं के परिसरों की क्रॉस चैकिंग करने के लिए विशेष चैकिंग टीमें गठित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक चैकिंग के दौरान यह पाया गया कि स्थाई रूप से बिजली के कनैक्शन कटे लगभग 21 प्रतिशत उपभोक्ता अवैध रूप से या अनाधिकृत तरीके से बिजली प्राप्त कर रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है।
No comments:
Post a Comment