Tuesday, December 14, 2010

418 अवैध निर्माणों पर चलेगा पीला पंजा

फतेहाबाद. जिले में नैशनल हाइवे व स्टेट हाइवे के साथ-साथ 30 मीटर की ग्रीन बैल्ट में बने करीब 418 अवैध निर्माण पर जिला नगर योनजाकार विभाग द्वारा पीला पंजा चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में नैशनल हाइवे व स्टेट हाइवे के पास 30 मीटर के दायरे में करीब 623 अवैध निर्माण किए गए थे, जिनके लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। विभागीय कार्रवाई के बाद 30 जुलाई तक 205 निर्माणकर्ताओं द्वारा निर्धारित फीस जमा करवा करवा दी थी, लेकिन 418 अवैध निर्माण ऐसे हैं, जिनके लिए कोई फाइल जमा नहीं करवाई गई। अब विभाग द्वारा अवैध निर्माण पर 15 दिसंबर को टोहाना, 22 को भूना व 29 दिसंबर को फतेहाबाद में पीला पंजा चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter