Saturday, December 11, 2010

बली चढ़ जाएंगे 365 हरे पेड़

फतेहाबाद. शहर को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। वर्षांे से चली आ रही इस मांग को हाल ही में मुख्मयंत्री ने हरी झंडी दे दी और शिलान्यास भी कर दिया। लगभग साढ़े 7 किलोमीटर लंबे और 7 मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में यह निर्माण हिसार रोड से भट्टू रोड तक लगभग साढ़े 4 किलोमीटर का सफर तय करेगा। लगभग 12 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क के किनारे लगे करीबन 365 हरे वृक्षों को अपनी आहुति देनी पड़ेगी। इस बारे में पीडब्लूडी विभाग ने वन विभाग को लिखकर वृक्षों को काटने की अनुमति मांगी है। वनविभाग ने जरूरी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया है। जिला वन अधिकारी ने बताया कि इस बारे में उन्हें पत्र मिल चुका है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सड़क के किनारे करीब 365 हरे वृक्ष हैं, जिन्हें काटने की एवज में वन विभाग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का हर्जाना पीडब्लूडी विभाग से वसूलेगा तथा काटे गए वृक्षों की नीलामी भी वन विभाग ही करेगा। काटे जाने वाले वृक्षों में मुख्य रूप से सफेदा, शीशम व कीकर के पेड़ हैं। भले ही शहरवासियों को बाईपास मिल जाएगा, पर इसकी कीमत वृक्षों को अपनी बली देकर चुकानी पड़ेगी।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter