Thursday, April 1, 2010

युवक से हजारों का अफीम दूध बरामद

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. आईजी पुलिस व सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरसीन गांव में छापामार कर एक युवक को लगभग आधा किलो अफीम दूध सहित हिरासत में लिया है। पुलिस अभी युवक से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आईजी को किसी ने फोन पर सूचना दी थी कि गांव बरसीन में एक युवक अफीम की तस्करी के लिए आया हुआ है। आईजी के निर्देश पर आईजी स्टाफ व शहर थाना प्रभारी अर्जुनदेव के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर बरसीन गांव में छापामार कार्रवाई की गई। यहां पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से आधा किलो से अधिक अफीम दूध बरामद किया। अफीम के साथ गिरफ्तार युवक बाबूराम राजस्थान के गांव मोहनगढ़ का रहने वाला है। उसने बताया कि वह 40 हजार किलोग्राम कीमत वाला अफीम दूध 25 हजार रुपए का लेकर आया था। यह दूध नांगन निवासी बग्गाराम को बेचा जाना था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठी की जा सके।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter