Tuesday, April 13, 2010

गुरुद्वारे को नई जगह शीघ्र : प्रहलाद

फतेहाबाद. पीडब्ल्यू डी द्वारा गुरूद्वारा ङ्क्षसह सभा की बिल्डिंग बड़ा गुुरुद्वारा को जर्जर घोषित करने एवं इसमें प्रदूषण की दिक्कत को लेकर आज एडवोकेट गुलबहार सिंह के नेतृत्व में गुरूद्वारा सिंह सभा के दर्जनों लोग मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा से मिले और गुरूद्वारे के लिए नई जगह देने की मांग की। एडवो्रकेट गुलबहार सिंह ने बताया कि एक तरफ तो गुरूद्वारे को जर्जर घोषित किया गया है, वहीं बीघड़ रोड पर पड़ी 6 एकड़ जमीन भी अधिग्रहण की जा चुकी है। इस कारण उनके पास गुरूद्वारा बनाने के लिए अन्य जगह नहीं है। ऐसे में बड़ा गुरूद्वारा बनाने के लिए उन्हें अन्य जगह उपलब्ध करवाई जाए। गुरूद्वारा सिंह सभा को प्रहलाद सिंह ने मुख्यमंत्री भपूेंद्र सिंह हुड्डा से मिलकर उचित जगह दिलवाने की बात कही और साथ ही इस बारे में डीसी से मिलने को कहा। एडवोकेट गुलबहार ने बताया कि वे अपनी मांग को लेकर डीसी से मिले। डीसी ने तुरंत कार्रवाई करतें हुए एसडीएम डा. जयकिशन आभीर को पुरानी तहसील क्षेत्र का निरीक्षण करने की बात कही है ताकि वह स्थान गुरूद्वारा सिंह सभा को दिया जा सके। इस मौके पर उनके साथ प्रधान एसएस मल्होत्रा, सचिव महेंद्र सिंह वधवा, हरचरण सिंह, गुरूबचन सिंह मोंगा, महेंद्र ग्रोवर व कुलवंत सिंह पटवारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter