टोहाना. गांव रत्ताखेड़ा से 12वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है, जबकि दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि मामला अपहरण की बजाए प्रेम प्रसंग का है। इस मामले में रताखेड़ा निवासी लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में लडकी की मां कृष्णा देवी ने आरोप लगाया कि आज सुबह उसकी लड़की को कुछ लोग गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। जबकि दूसरी सूत्रों का कहना है कि रताखेड़ा निवासी रणधीर सिंह की लड़की का अपनी बुआ के देवर भट्टूकलां निवासी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों शादी करना चाहते थे।
आज सुबह वह अपने कुछ साथियों के साथ आज सुबह रताखेडा आया और लडकी को अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment