Monday, April 5, 2010

मुकद्दमे वापिस नहीं लिए तो इनेलो करेगी प्रदर्शन

फतेहाबाद, प्रदीप शर्मा. सिरसा में बंद के दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं पर बनाए गए झूठे मुकद्दमें यदि सरकार ने वापिस नहीं लिए तो इनेलो 19 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करेगी। यह बात इनेलो विधायक अभय चौँटाला ने कही। वे आज वरिष्ठ इनेलो नेता बलवान दौलतपुरिया के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय के चुनावों में यदि अन्य पार्टियां अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ती है तो इनेलो भी अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लडेंगी अन्यथा पार्टी को अधिकृत उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। बिजली-पानी की किल्लत ने किसानों के सामने समस्याएं पैदा कर दी है। इसी प्रकार फतेहाबाद में भी एक दिन का बंद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही इनेलो कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे वापिस नहीं लिए तो वे कानूनी लड़ाई के साथ-साथ राजनीतिक लड़ाई भी लडेंगे और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 19 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व श्री राम सेवा समिति धर्मशाला में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और स्थानीय निकाय व पंचायती चुनावों के लिए तैयार रहने की बात कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि जिस तरह से विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने विपक्षी पार्टियों को करारा जबाव देते हुए इनेलो की ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई थी, वैसी ही जीत स्थानीय नप व जिला परिषद चुनावों में करवाएं। इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद ओढ़, निशान सिंह, स्वतंत्र चौधरी, रणङ्क्षसह बैनीवाल, रामराज मेहता, राजेंद्र सूरा,अनूप धूडिया, कुलजीत कुलडिया, सुमनलता सिवाच, गुरमुख सिंह, विद्यारत्ति, अनिल बैनीवाल, प्रमोद बजाज व बाबूखान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter