Friday, April 9, 2010

सिलेंडर में आग लगने से मची भगदड़

भूना/उमाशंकर. आज सुबह उकलाना रोड पर बनी अनाजमंडी में सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के कारण मजदूरों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह अनाजमंडी में गेहूं का लदान कर रहे मजदूर चाय बना रहे थे। चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के कारण सिलेंडर फटने की आशंका के चलते मजदूरों में हडकंप मच गया। इसी दौरान किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter