फतेहाबाद/विकास मैहता. हिसार रेंज के आईजी अनंत कुमार ढुल ने रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को एक आदेश जारी कर कहा है कि सभी अनाज मंडियों में गेहूं की आवक को देखते हुए मंडियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाए। फतेहाबाद पुलिस को आदेश मिलने के बाद जिले की सभी अनाज मंडियों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। शहर थाना अध्यक्ष अर्जुन देव सिंह ने बताया कि फतेहाबाद अनाज मंडी में गेहूं की आवक को देखते हुए एक पीसीआर व एक राइडर पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मंडी में बिना वर्दी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
No comments:
Post a Comment