Friday, April 9, 2010

डीएवी कर्मियों ने पांचवें दिन भी दिया धरना

फतेहाबाद. छठे वेतन आयोग की मांग को लेकर डीएवी कर्मचारियों व डीएवी मैनेजमेंट के बीच जारी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। डीएवी प्रशासन द्वारा 8 कर्मचारियों को सस्पैंड किए जाने के बाद से इन कर्मचारियों का धरना आज पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट के राजीव बतरा, पवन बंसल व स. गुरप्रीत सिंह ने उनकी मांगों को जायज ठहराकर बातचीत का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को पटवार भवन में इक्टठे होकर अभिभावकों से साथ देने की अपील की है। सर्वकर्मचारी संघ ने भी कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए बातचीत के माध्यम से मामले को निपटाने की बात कही है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बर्बाद न हो।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter