Monday, April 5, 2010

सड़क दुर्घटना: 4 मरे, 25 घायल 2 गंभीर, रैफर


फतेहाबाद/विकास मैहता. जिले में विभिन्न स्थानों पर हुंई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती देर मोहम्मदपुर के रहने वाले रमेश कुमार (३५), मंजीत (३३), रवि कुमार (३०), रवि कुमार (२५), मेहर सिंह, सतपाल व बालाराम पिकअप पर सवार हो कर पंजाब के गांव मण्डी नूरपुर (फरीदकोट) सब्जी बेचने जा रहे थे कि सिरसा जिले के गांव मौजूखेड़ा के समीप पहुंचते हुए गाड़ी का एक्सेल टूट गया। जिसकी मरम्मत के लिए सभी सवार गाड़ी से उतर गए और गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और स्वयं भी सड़क के किनारे खड़े हो गए। फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में गाड़ी सवार रमेश, मंजीत, रवि व एक अन्य रवि कुमार की न मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मेहर सिंह व बाला राम को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल सतपाल की हालत की देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते हुए गांव में मातम फैल गया। हादसे की जानकारी मृतकों के रिश्तेदारों करनाल के बीर बटालवाल गांव में मिली वे आज सुबह 26 लोग एक टाटा ऐस में सवार होकर फतेहाबाद आ रहे थे। गांव जांडली कलां से एमपी रोही सड़क पर गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने के कारण रामलाल, मदनलाल, शांतिदेवी, निर्मला देवी, लक्ष्मी, बबली, गुरदीप कौर, ंनदकौर, शकुंतला, सुरेंद्र कौर, ममता, जिंदकौर, रूपचंद आदि घायल हो गए। गांडी में सवार संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अग्रोहा रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ गांव बनमन्दोरी के जलघर के नजदीक चोपटा रोड पर रविवार रात्रि मारूति जेन कार के अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की स्थिति गम्भीर होने के कारण उसे फतेहाबाद रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव ढ़ाण्ड से मदन पुत्र बहादर की शादी में शामिल होने के लिए रामस्वरूप, खुशीराम, राजपाल, रामकुमार व रामप्रताप निवासी ढ़ाण्ड मारूति जेन कार में सवार होकर बनमन्दोरी बारात में शामिल होने के लिए आए थेे। रात्रि के समय जब वे बनमन्दोरी से वापिस ढ़ाण्ड की ओर जा रहे थे तो जलघर के समीप कार के अज्ञात वाहन से टकरा मार दी।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter