Friday, April 9, 2010

छापा मारकर पकड़ा 350 लीटर डीजल

फतेहाबाद,प्रदीप शर्मा। बड़ोपल पुलिस चौकी इंचार्ज ने कालाबाजारी करने वाले भोडा होसनाक के एक होटल पर छापामार कार्रवाई करके वहां से अवैध रुप से बेच रहे करीब 350 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस ने होटल मालिक सारमपुर निवासी विनोद को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि भोडा होसनाक के पास बने ओम होटल पर डीजल तेल की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज सुभाष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा और सौदा 30 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से तय हुआ। इसी दौरान मौके की तलाश में बैठी पुलिस टीम ने छापा मारकर कालाबाजारी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जब सदर एसएचओ शमशेर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि तेल की कालाबाजारी करने वालों पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि भोडा होसनाक के पास होटल से इतनी अधिक मात्रा में डीजल तेल बरामद करना पुलिस की बड़ी सफलता है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter