फतेहाबाद. गोरखपुर में स्थापित किए जाने वाले परमाणु बिजली सयंत्र के लिए जमीन का चयन करने सम्बन्धी उच्च स्तरीय कमेटी ने आज गोरखपुर, काजलहेड़ी, कुम्हारिया आदि गावंों का दौरा कर जमीन का मुआयना किया। टीम में न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटड, मुंबई के इंजीनियर जे के जैन, चीफ इंजीनियर टी आर अरोड़ा, अपर मुख्य अभियन्ता एन आर के मूर्ति, शैलेन्द्र कुमार शर्मा, सह निदेशक जी के शर्मा, अपर मुख्य अभियन्ता बिजनेस डवलैप्मैंट अरूण समोता, सह निदेशक एन नगाइच, के जगन्नाथ शामिल हैं। डीसी सीजी रजिनीकांथन के नेतृत्व में न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटड की टीम ने गांव गोरखपुर में साईट का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि रिकार्ड सम्बन्धी सारी जानकारियां प्राप्त की। टीम ने न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए जरूरी जलापूर्ति सम्बन्धी नहर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएमा डा जयकृष्ण आभीर, हरियाणा पावर जनरेशन पंचकुला के इंजीनियर विकास बांगड़, जिला राजस्व अधिकारी ओ पी वर्मा, तहसीलदार नौरंग दास सहित अन्य अधिकारी साथ थे।
No comments:
Post a Comment