फतेहाबाद, प्रदीप शर्मा. जिले में बीती रात हुए विभिन्न हादसों में एक 7 वर्षीय बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात नैशनल हाइवे पर हिसार चुंगी के पास अज्ञात वाहन ने बिहार निवासी एक रिक्शा चालक को कुचल दिया। पुराने बस स्टैंड निवासी रिक्शा चालक अशोक कुमार बीती शाम किसी काम से पुलिस लाइन की तरफ गया हुआ था। रात को किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। दूसरे मामले में राजस्थान के गांव जसाणा निवासी छोटूराम को एक बूलेरो ने कुचल दिया जब वह रतिया से पिकअप में टायर भरकर अपने गांव जा रहा था। परिजनों ने बताया कि अहरवां के पास एक खराब टैंपों को स्टार्ट करवाने का प्रयास कर रहा था तो सामने से आ रही बुलेरो ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही छोटूराम की मौत हो गई। एक अन्य घटना में भूना मोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में अशोक नगर निवासी सोनू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
No comments:
Post a Comment