Thursday, March 25, 2010

युवक से मोबाइल व अंगूठी छीनी

टोहाना/गर्ग. गत रात्रि भी स्थानीय प्रेमनगर निवासी सुमित कुमार से एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवक मोबाइल फोन व 5 ग्राम सोने की अंगुठी छीनकर फरार हो गए। बताया गया है कि सुमित कल रात्रि स्टेशन पर घूमने गया था। जब वह वापिस आ रहा था तो मॉडल टाऊन में अज्ञात युवकों ने उसे रोका और अपने मोटरसाइकिल पर बैठाने का असफल प्रयास किया। शोर मचाने पर युवक उसका मोबाइल व अंगूठी लेकर फरार हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter