Tuesday, March 9, 2010

राजद ने फूंका सोनिया व सुषमा स्वराज का पुतला

फतेहाबाद. राष्ट्रीय जनता दल हरियाणा ने आज महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में प्रदेश सचिव विजय सिंह कारगवाल के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क के समीप जोदार प्रदर्शन किया तथा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज का पुतला फूंका। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव विजय सिंह कारगवाल ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व वामपंथ आपस में मिले हुए हैं तथा वे सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए ही इस विधेयक को पास करवाना चाहते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस महिला आरक्षण विधेयक में पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग की महिलाओं को भी कोटा दिया जाना चाहिए तथा पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग की महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ा जाए ताकि समाज का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व वामपंथों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग के 80 प्रतिशत से अधिक आबादी को राजनीति से दूर रखा हुआ है। इस अवसर पर उनके साथ विरेन्द्र सिंह बागोरिया, सूबेदार भरत सिंह, सुशील सोखल, मायाराम, चेतराम, रामभगत, सुरेन्द्र, दलीप सिंह, राजेन्द्र, सुल्तान सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter