Saturday, March 20, 2010

एएमपीएम न्यूज कार्यालय पहुंचे डीआईजी राजबीर देसवाल

फतेहाबाद. फतेहाबाद में एसपी रह चुके वरिष्ठ साहित्यकार एवं डीआईजी राजबीर देसवाल आज अनाजमंडी स्थित एएमपीएम न्यूज कार्यालय में पहुंचे। यहां पहुंचने पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव टेकचंद मिढा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्री देसवाल ने एएमपीएम न्यूज समाचार पत्र के मुख्य संपादक बृजभूषण मिढा को बधाई देेते हुए कहा कि एएमपीएम न्यूज ने बहुत कम समय बहुत अधिक लोकप्रियता प्राप्त कर ली है। उन्होंने एएमपीएम न्यूज समाचार पत्र में रंगीन पेज की तारीफ करते हुए कहा कि फतेहाबाद जैसे अल्प विकसित जिले में ऐसे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सांध्य दैनिकों की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने एएमपीएएम न्यूज द्वारा शुरू की गई बेवसाइट की भी तारीफ करते हुए कहा कि काफी दूर होने के बावजूद वे हर रोज इस समाचार पत्र का ध्यान से पढ़ते हैं। इस मौके पर संयुक्त संपादक संजय मेहता, कैलाश बतरा, संपादक अजय मेहता, पवन रुखाया, नरेश सरदाना, तरूण बजाज, सुभाष ललित, विकास मैहता, रणधीर मताना, विजय बजाज, योगेश अरोड़ा, प्रदीप शर्मा, रमेश जोईया व राजन सरदाना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter