फतेहाबाद : सेवा भारती संस्था द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र, हंस कालोनी में आज सेवित एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कार केन्द्र एवं सिलाई प्रकल्पों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुशीला सर्राफ ने की जबकि मुख्यातिथि समाजसेवी सुमनबाला मैहता थी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, रोजी महतानी, आशा ग्रोवर, वीना भ्याना, मंजू मैहता, डिम्पल नारंग, राज तनेजा, ईश्वर सेठी, संतोष धमीजा, सुशीला लौहिया व हरबंस लाल सेठी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर डा.चिरंजीव लाल महतानी, सोमप्रकाश चावला, विश्वनाथ मुंजाल, भागचंद तनेजा, हीरालाल गुप्ता, अशोक धमीजा, मदन गोपाल नारंग, प्रमोद कुमार, सुरेन्द्र नायक, रोशन लाल, उदय सिंह, ठाकर दास खन्ना, ईश मैहता, सोमनाथ ठकराल, संतलाल शर्मा, नारायण दास धमीजा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment