फतेहाबाद. श्री भगवानदास मैमोरियल पंजाबी सभा अस्पताल में आज मेदांता द मैडीसिटी गुडगांव के चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क हार्ट चैक- अप कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ी। कैम्प का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. सर्वदानंद आर्य, पूर्व उपकुलपति व पंचनद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी सभा ने शहर में नि:शुल्क हृदय जांच कैम्प आयोजित कर एक मिसाल कायम की है। डॉ. नरेश त्रेहन की टीम के चिकित्सक डॉ. राहुल महरोत्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर चन्द्रभान मुन्जाल, संरक्षक ओम प्रकाश सरदाना, प्रधान नंदलाल चौधरी, डॉ. आत्मप्रकाश, खैराती लाल धूडिय़ा, प्रेम सागर मैहता, सीपी आहुजा, राजीव बतरा, हंसराज कटारिया, रतन भठेजा, पवन चुघ, मदन मुटरेजा, रमेश गिल्होत्रा, नरेन्द्र टूटेजा, राजेन्द्र आहुजा, विजय निर्मोही, मोहन लाल जुनेजा, डॉ. विनोद बतरा, बिट्टू मैहता, हरबंस लाल वढेरा, विनोद मेहता एडवोकेट, डॉ. जेपी मुन्जाल, डॉ. कमलजीत साम्याल, राजेन्द्र कुकड़ेजा, डॉ. केके अरोड़ा, सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह का मंच संचालन विजय मैहता ने किया।
No comments:
Post a Comment