टोहाना- गांव चांदपुरा में सिख समुदाय द्वारा आयोजित किए जा रहे धार्मिक समागम में किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए आज भारी पुलिस बल गुरुद्वारे के बाहर तैनात किया गया। चूंकि इस धार्मिक समागम में सिख संत बलजित ङ्क्षसह दादू का आना प्रस्तावित है, इस वजह से भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि चांदपुरा में पिछले काफी समय से सिख समुदाय व डेरा प्रेमियों में तनाव की स्थिति बनती आ रही है। चांदपुरा में जब भी एक समुदाय द्वारा धार्मिक समागम का आयोजन किया जाता है तो दूसरे समुदाय द्वारा भी उसके समांतर कार्यक्रम की घोषणा की जाती है। चंूकि दोनों समुदाय के समागमों में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। आज भी सिखो के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सिख समुदाय के संत बलजीत सिंह के पहुंचने की आशंका के चलते किसी तनाव पूर्ण स्थिति से निपटने के लिए एसपी जेएस लांबा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि डेरा समुदाय द्वारा अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है, फिर भी पुलिस प्रशासन सतर्क था। इसके अलावा पिछले दो दिन के घटनाक्रम को देखते हुए भी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस बारे में एसपी जेएस लांबा ने बताया कि चांदपुरा में स्थिति सामान्य है। सुरक्षा के लिहाज से वहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
No comments:
Post a Comment