फतेहाबाद. श्री बालाजी हनुमान सेवा मंडल द्वारा पुरानी तहसील चौक में नवनिर्मित श्री शनि मंदिर में रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यअतिथि मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा थे व कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के प्रधान देवीदयाल तायल ने की। मूर्तियों की स्थापना सत्यप्रकाश गर्ग उचाना वाले ने सपरिवार पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न करवाई। श्रीबालाजी हनुमान सेवा मंडल के प्रधान मदन बंसल ने श्री गिल्लाखेड़ा व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान रोहताश साहू, गुडग़ांव आयकर अधिकारी सुनीता दुग्गल, सुरेन्द्र मित्तल, सुनील गर्ग, वेदप्रकाश जैन, नंदलाल ग्रोवर नंदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment