फतेहाबाद,प्रदीप. प्रदेश सरकार ने जिला फतेहाबाद के कृषि अधिकारी आरसी पूनिया को जेडीओ के पद पर पदोन्नत किया है। वे आज दोपहर बाद सिरसा में जेडीओ का पदभार संभालेंगे और उनके अधिन 12 जिले होंगे। करीब पांच साल पूर्व जिले में नियुक्त हुए कृषि अधिकारी आरसी पूनिया ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अपने इस कार्याकाल में उन्हें विभाग के कर्मचारियों व किसानों का भरपुर सहयोग मिला। किसानों के सहयोग एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती के प्रति प्रोत्साहित होने के कारण ही जिला कई फसलों में प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से उन्नत किस्म के बीज का उपयोग करके उत्पादन बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर विभाग के एसडीओ सहारण सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment