Thursday, March 25, 2010

कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी!

विकास मैहता
फतेहाबाद. पिछले दिनों संपन्न हुए विस चुनावों में कांग्रेस पार्टी की उम्मीद के मुताबिक परिणाम न आने के कारण अब पार्टी हाईकमान निष्क्रिय व पार्टी के लिए काम न करने वाले पदाधिकारियों की छुट्टी करने के मूढ़ में है।
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एक से तीस अप्रैल के बीच बूथ स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव करवा दिया जाएगा। इसके बाद जिला प्रधान, हलका प्रधान का भी चुनाव होगा। कांग्रे्रस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने इसके लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू परमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। राजू परमार प्रत्येक जिले में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। सूत्रों ने बताया कि श्री परमार कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेने से पूर्व सभी विधानसभा हलकों से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेताओं से मुलाकात करेंगे और वहां के पदाधिकारियों से चुनाव में किए काम की समीक्षा करेंगे। पार्टी के इस प्रयास से जहां काम करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका मिलेगा, वहीं काम न करके सिर्फ जिंदाबाद मुर्दाबाद करने वाले और अखबारी नेताओं के पदाधिकारी बनने पर खतरा पैदा हो गया है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter