Tuesday, March 23, 2010

पूरे राष्ट्र के होते हैं शहीद: रजिनीकांथन

फतेहाबाद/विकास. शहीद किसी एक कौम, मजहब व एक समाज के नहीं होते, बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं। जो देश व प्रदेश शहीदों का सम्मान नहीं करते वे उन्नति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकते। उक्त विचार जिला उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन ने आज स्थानीय लघु सचिवालय के सामने स्थित शहीदी दिवस समरोह के अवसर पर शहीद स्मारक के उदघाटन अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त ने शहीदों की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी। इस स्मारक पर 15 लाख रूपए की राशि खर्च की गई है। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर लोगों ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर एसपी जेएस लांबा, एसडीएम डा. जयकृष्ण आभीर, सिरसा एसडीएम सतीश जैन, नगराधीश रोशन लाल, तहसीलदार नौरंग दास, डीडीपीओ कृष्ण मायल शर्मा, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, डीआरओ ओ पी वर्मा, आशा सेतिया, उपजिला शिक्षा अधिकारी आशा ग्रोवर, कैलाशचंद्र रुखाया, बाल सिंह, राकेश बंसल आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter