Thursday, March 11, 2010

पुलिस का सहयोग करे जनता: ढुल

टोहाना/गर्ग. नकली खाद्य पदार्थ बनाने वालों पर जनता भी नजर रखे और इसकी सूचना पुलिस को देकर सहयोग करे। यह बात हिसार रेंज के पुलिस महानिरिक्षक अनंत कुमार ढुल ने शहर थाना के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के बाद प्रैस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि नकली पदार्थ बनाकर काला रुपया कमाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर छापा मार कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत अनेक जगह सफलता भी हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध के ग्राफ को रोकने के लिए पुलिस दिनरात प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनता झूठी अफवाहों में ध्यान नहीं दे। इससे पूर्व उनका टोहाना पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसपी जगवंत सिह लाम्बा, उपमण्डलाधीश अश्विनी मेंगी, पूर्व चेयरमैन शादीलाल, एक्सईन आरएस सब्रवाल, एसडीओ भीम सैन, नगरपरिषद् अध्यक्ष नैब सिंह, श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय के अध्यक्ष चूडिय़ा राम गोयल, तहसीलदार बिजेन्द्र भारद्वाज, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, थाना शहर प्रभारी मदन लाल, हरियाणा व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड सुरेश चन्द्र एवं शाखा प्रधान सुभाष गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter