Friday, March 12, 2010

आईजी स्टाफ द्वारा छापामारी, घी कब्जे में

/विकास मैहता. आईजी स्टाफ व शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने आज अनाज मंडी में एक घी-चीनी के थोक विके्रता की दुकान कृष्ण कुमार, शिव कुमार पर छापा मारा। मिली जानकारी के अनुसार आईजी स्टाफ द्वारा एक बोगस ग्राहक बनाकर उक्त दुकान पर भेजा गया। जहां उसने दुकानदार से घी की मांग की। जिसपर दुकानदार ने उसे 3 क्विंटल घी, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए थी, लेकर उसे दे दिया। इशारा पाते ही आईजी स्टाफ व शहर थाना अध्यक्ष सहित पूरी टीम ने उक्त दुकानदार को घेर लिया और वहां पड़े घी को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए जब्त कर लिया। उल्लेखनीय है कि इस पूरी डील में दुकानदार द्वारा ग्राहक बने आईजी स्टाफ के अधिकारी को किसी प्रकार का बिल भी नहीं दिया गया। पुलिस दुकान के संचालकों को लेकर उनके गोदामों पर भी गई, जहां पर अभी तक इस मामले की जांच चल रही थी। घी के नकली होने की आशंका के चलते शिकायत मिलने पर आईजी स्टाफ द्वारा कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter