Tuesday, March 16, 2010

लूट के आरोपी पुलिस अफसर रिमांड पर

पानीपत. व्यापारियों को डराने धमकाने सहित पिस्तौल की नोक पर पैसे लूटने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किए गए हरियाणा एसटीएफ के प्रमुख अशोक श्योराण सहित उनकी टीम के ६ अन्य लोगों को आज पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने अशोक श्योराण को छोड़कर अन्य 6 लोगों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में बीते दिन पानीपत के सीटी एसएचओ नरेश अहलावत की ओर से केस दर्ज कर 7 लोगों कको गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत से आरोपियों से पूछताछ के लिए 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने अशोक श्योराण को छोड़कर अन्य के लिए चार दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस का मानना है कि उक्त लोगों के पास अकूत संपति है। यह संपति उन्होंने लोगों को डरा-धमकाकर वसूल की है। इन पर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप भी लग रहे हैं। पुलिस ने उक्त लोगों द्वारा लूटा गया पैसा बरामद करने के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया जाता है कि अशोक श्योराण द्वारा इक्ट्ठी की गई संपति राजस्थाल के बहरोड, किशनगढ़ व जयपुर में लगाई गई है। पुलिस गंभीरता से इस संपति की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter