Monday, March 22, 2010

आदर्श विद्यालय को लेकर दूड़ाराम से मिले ग्रामीण

फतेहाबाद/प्रदीप. ढाबी कलां में आदर्श स्कूल घोषित करने के बाद भी राजनेतिक दखलअंदाजी के चलते उसका कार्य शुरू न होने से परेशान दर्जनों गांव के ग्रामीण आज पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम से मिले। दूड़ाराम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके साथ किसी प्रकार की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। दूड़ाराम से मिलने पहुंचे गांव ढाबी कलां, ठुईयां, जांडवाला, बागड़, दैयड़, रामसरा व ढाबी खूर्द सहित दर्जनों गांव के लोगों का कहना है कि भट्टू ब्लाक के अति पिछड़े ब्लाक ढाबी खुर्द में मॉडल स्कूल स्वीकृत किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि राजनैतिक हस्ताक्षेप के कारण आदर्श विद्यालय उनके गांव के बजाए सरवरपुर ले जाया जा रहा है। दूड़ाराम ने आश्वासन दिया कि वे शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा से बात करके उनकी समस्या का समाधान करवाएंगे। इसके बाद ग्रामीण डीसी से मिलने लघु सचिवालय भी पहुंच गए।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter