फतेहाबाद. श्री श्री 1008 स्वामी तेजगिरि महाराज की कुटिया में 48वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें गुरप्रीत सिंह नोगा व डॉ.आत्मप्रकाश ने हवन में पूर्णाहुति दी व सतीश चराईपौत्रा ने ध्वजारोहण किया। बाद में मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लांखेड़ा ने छत्र चढ़ाया तथा प्रमुख समाजसेवी गुलबहार सिंह एडवोकेट व व्यापार मंडल प्रधान रोहताश साहू ने लंगर का शुभारंभ करवाया। उनके साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। पंडित मनसुख शर्मा(मुजफ्फरनगर वाले) व इरफान साबरी (मुम्बई वाले) ने सारा दिन भजन पेश किए।
No comments:
Post a Comment