Monday, March 8, 2010

धमकी भरे पत्र के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट

फतेहाबाद. कुख्यात आतंकवादी करीम अंसारी द्वारा धमकी भरा पत्र भेजने के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। इसी संदर्भ में पुलिस कप्तान जेएस लांबा ने भी जिले सभी थानाध्यक्षों, चौकी इंचार्जों को पत्र जारी करके सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के आदेश दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीम अंसारी द्वारा अंबाला केंट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, काला-शिमला-रोपड-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी भरा पत्र लिखा था। इसके साथ ही रोहतक, हिसार, पानीपत व जाखल के रेलवे स्टेशन पर बम रखने की धमकी दी गई थी। सूत्रों का कहना है कि इस संदर्भ में सीआईडी उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदेश के सभी एसपी को पत्र जारी किया गया है। पत्र मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया है। अपने निर्देशों में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड होटल, रेलवे स्टेशन, रेलवे पुल व रेलवे लाइन की चेकिंग की जाए और इन स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाए तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter