Thursday, March 4, 2010

दरियापुर में नैशनल हाइवे पर काटी अवैध कालोनी

रणधीर मताना
फतेहाबाद. सिरसा रोड पर शहर से सात किलोमीटर दूर दरियापुर में नैशनल हाइवे पर बने ईंट भट्टे के सामने 30 कनाल 14 मरले में अवैध कालोनी काटकर तीन लोगों को बेचने का मामला प्रकाश में आया है।
सूचना मिलने पर नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा इस बारे में 26 फरवरी 2010 को एसपी जेएस लांबा को फाइल भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिरसा रोड पर दरियापुर के पास अग्रवाल कालोनी निवासी राज गोपाल व बलवंत पुत्र मथूरादास ने 30 कनाल 14 मरले में एक कालोनी काटकर तीन लोगों को प्लाट काटकर बेच दी है। बिना किसी प्रीमिशन के काटी गई यह अवैध कालोनी अर्बन एक्ट नं 8, 1975 के अनुसार अवैध मानी गई है। इस एक्ट के अनुसार अर्बन एरिया में एक हजार वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि को टुकड़ों में काटकर नहीं बेचा जा सकता, लेकिन यह कालोनी इन नियमों की उल्लघंना करने के कारण अवैध है। इस बारे में जब जेई सुबेसिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अवैध कालोनी से संबंधित फाइल एसपी को भेजी गई है ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग की बिना मंजूरी के कालोनी काटने पर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter