Friday, March 12, 2010

एमएम कॉलेज में ध्वनि तरंग कार्यक्रम आयोजित

फतेहाबाद. स्थानीय एमएम कॉलेज में आज ध्वनि तरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि दूरदर्शन हिसार के निदेशक विजय राजदान थे। कॉलेज में पहुंचने पर श्री राजदान का कॉलेज प्रबंधन समिति के निदेशक सुभाष शर्मा व समिति सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस मौके पर प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष देवराज बतरा, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.डीके कौशिक, प्रो. रेशम शर्मा, बीएड कॉलेज प्राचार्या डॉ.ममता चौधरी, पॉलिटैक्नीक प्राचार्य कोमल सिंह, आरके कौशिक, सुशील मानव, डॉ. केके अरोड़ा, डॉ.सीमा शर्मा, डॉ.अनिल श्र्मा, डॉ.सलोनी, महेश मेहता, रजनीश शर्मा, कुशला आर्य, सुमंगला वशिष्ठ व पवन रुखाया मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter