Monday, March 29, 2010

बीएसएनएल द्वारा संचार मेला आयोजित

फतेहाबाद. उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बीएसएनएल प्रयासरत्त है, जिसके तहत लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए भारत संचार निगम जगह-जगह संचार मेले का आयोजन कर रहा है ताकि मेले के माध्यम से लोगों को सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा सके ताकि सस्ती सेवाएं मुहैया करवाई जा सके। यह बात दूरसंचार निगम के हिसार मंडल के महाप्रबंधक एम.एम. अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने पपीहा पार्क के पास तीन दिवसीय मेले का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर एजीएम मार्केटिंग एलसी सहारण,डीटी फतेहाबाद प्रदीप मुंजाल, एसडीओ मार्केटिंग दीपक खन्ना, एसडीओ टेलीफोन जयचंद कंबोज, एसडीओ टी नवीन शर्मा, बीएसएनएल के फ्रैंचाइजी मदन गर्ग, अनिल बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter