फतेहाबाद/प्रदीप. बीती रात पतली डाबर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार ढाणी अहलीसदर निवासी मंगतराम अपने परिचित गौरव के साथ भावदीन गया हुआ था। वहां से वापिस लौटते समय पतली डाबर के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार मंगतराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रैफर कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment