फतेहाबाद. शहर को मच्छरों की भरमार से निजात दिलाने के लिए न्यू प्रयास संस्था स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलेगी। यह निर्णय प्रधान डॉ.केशव गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में लिया गया। इसके अलावा संस्था ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को जारी रखने की अपील की। इस अवसर पर डॉ.केशव गोस्वामी, अशोक धमीजा, सुदर्शन नरूला, भुवनेश झंडई, जंगीर सिंह लाहोरिया, विराम सिंह, सतीश, सुदामा शास्त्री, मोहन लाल ग्रोवर, मोहन लाल चुघ, रमेश जिंदल, जनक अटवाल, भगवान दास खुराना, रोशन लाल नायक, सूरजभान राठी, हितेश गोस्वामी आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment