फतेहाबाद. साहित्य समाज का दर्पण है और साहित्य के बिना समाज अधूरा है। यह बात हरियाणा कला संस्कृति मंच द्वारा एमएम कॉलेज में साहित्यकार सम्मान समारोह तथा अखबार व पुस्तक लोकार्पण समारोह पर मुख्याातिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं डीआईजी राजवीर देसवाल ने कही। इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता व्यापार मंडल फतेहाबाद के प्रधान रोहताश साहू ने की, जबकि समाजसेवी देवराज बतरा व सिरसा के साहित्यकार पूर्ण मुदगल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्याातिथि ने धर्मराज मताना द्वारा संपादित'धीरा टाइम्सÓ के प्रवेशांक व राजकीय उच्च विद्यालय काजलहेड़ी में कार्यरत शिक्षक, कवि प्रवीण कंबोज के काव्य पुस्तक 'रोशनी ढूंढने निकला हूंÓ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में आकाशवाणी रोहतक के कार्यक्रम अध्यक्ष व प्रसिद्ध लोक साहित्यकार रामफल चहल तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर, लेखक डॉ.बाबू राम को 'रघुवीर मथाना लोक साहित्य सम्मानÓ से सम्मानित किया गया इस मौके पर सिरसा से वरिष्ठ साहित्यकार सुखचैैन भंडारी व रुपदेवगुण ने लघु कथा के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में एमएम सोसाएटी के निदेशक सुभाष शर्मा ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एमएम कालेज के प्रिंसीपल डा. डीके कोशिक, डा. ममता चौधरी, जेएल ठक्कर, कैलाश बतरा, राजीव बतरा, प्रो. आरके कोशिक, प्रतिभा मुखीजा, मीनाक्षी कोहली, एमएस मल्होत्रा सहित तीनों शिक्षण संस्थान का स्टाफ उपस्थित था।
No comments:
Post a Comment