Thursday, March 25, 2010

पुलिस कसेगी चोरों पर नकेल: एसपी लांबा

फतेहाबाद. चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। पिछले कुछ समय में जिले में हुई चोरी की घटनाओं की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
यह बात एसपी जेएस लांबा ने बीते दिन गुरुनानक पुरा मोहल्ला निवासी एनआरआई स. गुरदीप ङ्क्षसह संधू के घर हुई चोरी मामले में घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस चोरी के बारे में पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस के सामने फिंगर प्रिंट लेने में काफी मुश्किलें आ रही है। इसका कारण यह है कि मकान मालिक द्वारा अपने सामान को चैक करते समय सभी सामान को ईधर-उधर कर दिया गया है। ऐसे में सभी स्थानों पर गुरदीप सिंह व अन्य लोगों के फिंगर प्रिंट मौजूद है। फिर भी मकान के अंदर रखे सामान, मकान के दरवाजे व अन्य स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। इनकी जांच करने पर पुलिस को सुराग मिल सकता है। एसपी ने बताया कि इस बारे में उन्होंने मकान मालिक से आज मौके पर जाकर पूछताछ की थी। मकान मालिक जेवरात को जल्द ही किसी बैंक में जमा करवाने वाला था, लेकिन अचानक आप्रेशन के लिए सिरसा जाने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। एसपी नेे बताया कि पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter