Tuesday, March 23, 2010

बिजली चोरों पर हजारों का जुर्माना

फतेहाबाद/विकास मैहता. बिजली विभाग ने कुंडी लगाकर चोरी करने वालों पर अकुंश लगाने के लिए छापामार कार्रवाई करके चोरों पर हजारों रुपए का जुर्माना ठोक दिया। बिजली विभाग की टीम ने जेई उमाशंकर के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके छापमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान गुरूनानकपुरा की सोनिया, रुपनगर निवासी प्रीतपाल व जगतार पर 5681 रुपए, काताखेडी निवासी अश्वनी पर 5058 रुपए, देसराज निवासी अशोक नगर 7914 रुपए, लेखराज निवासी रुपनगर 5681, लेखराज गेरा रूपनगर निवासी 5815, राकेश निवासी भिरडाना पर 5399, राजेंद्र पर 5534, राजेंद्र कुमार काताखेडी पर 5612 रुपए व मुल्खराज निवासी काताखेडी पर 14746 का जुर्माना ठोका है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter