टोहाना. गांव पिरथला में अपने मायके आई विवाहिता कमलेश की अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिरथला निवासी गुरदेव की पुत्री की शादी गांव बोहा में हुई थी। बताया जाता है कि कमलेश को कल डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आज प्रात: उसका प्रसव करवाया गया था। कुछ देर बाद अचानक उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई सर्वजीत ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, इस बारे में एसएमओ जोगेंद्र सिंह का कहना है कि बीते दिन लड़की को दाखिल करवाया गया था। लड़की खून की कमी थी और पीलिया की शिकायत थी। आज सुबह सुरक्षित प्रसव करवाया गया था, लेकिन साढे 12 बजे अचानक उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई।
No comments:
Post a Comment