फतेहाबाद/विकास मैहता. मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने कहा है कि आगामी एक वर्ष में शहर की सफाई व्यवस्था और सीवरेज व्यवस्था को बहाल करने के लिए सरकार ने 55 करोड़ रुपये मंजूर किए है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में पूरे प्रदेश भर मे 955 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। वे आज जीटी रोड़ स्थित अपने कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने शहर के हर वार्ड से आए अपने कार्यकत्र्ताओं की समस्याओं को भी सूना और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी हर प्रकार की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैने क्षेत्र की जनता की नि:स्वार्थ भाव से 25-30 वर्ष तक सेवा की, मेरी सेवा भावना का फल इस बार क्षेत्र की जनता ने मुझे विधानसभा में पहुंचा कर दिया है। आगामी माह में होने वाले नगर परिषद, ब्लाक समिति, पंचायत चुनावों बारे उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इन चुनावों में इस तरह के लोगों को अपना नुमाईंदा बना कर भेजने का काम करें, जो जनता के लिए काम करने की भावना लेकर चुनावी मैदान में उतरें हों। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में यदि कोई प्रत्याशी ये कहता है कि उसे स्थानीय विधायक का समर्थन प्राप्त है तो वे जनता को साफ करना चाहते हैं कि नप, ब्लाक समिति या पंचायती चुनावों में उनका कोई प्रत्याशी नहीं है, क्योंकि उनके लिए हलके का हर व्यक्त उनका अपना है। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख समाज सेवी देवीदयाल तायल, एडवोकेट गुलबहार सिंह, औमप्रकाश बागड़ी, राममुर्ति बगडिय़ा, विक्की मेहता, ललित गोयल, अजीत सेठी, महेन्द्र अरोड़ा, मुख्त्यार सिंह सदर, सुनील गर्ग, डॉ. रमेश सेठी सहित उनके अन्य वरिष्ठ साथी नेतागण व वरिष्ठ कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।
..और उतर गए भावी पार्षदों के चेहरे ....
आज उस वक्त प्रहलाद समर्थकों के चेहरों से रौनक गायब हो गई, जब विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने अपने कार्यालय में बुलाई और यह कहकर उनके अरमानों पर पानी फेर दिया कि आगामी पंचायत व नगर परिषद चुनावों में वे किसी का समर्थन बाहरी व अंदरूनी तौर पर नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि चुनावों की आहट होते ही विभिन्न वार्डों से स्वयं को प्रहलाद समर्थित कहकर चुनाव लडऩे की मंशा कुछ प्रत्याशी पाले हुए थे।
No comments:
Post a Comment