फतेहाबाद/विकास मैहता. पिछले दिनों पानीपत में उद्योगपतियों के साथ लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार एसटीएफ प्रमुख अशोक श्योराण का संबंध सरकार के साथ है, क्योंकि किसी भी प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स मुख्यमंत्री के अदेशों के बिना नहीं बन सकती। इसलिए अशोक श्योरान का नारको टेस्ट होना चाहिए। यह बात आदमपुर के विधायक एवं हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री केवल किलोई व रोहतक तक के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को विधानसभा घेराव के दौरान हजकां कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर वे जल्द विडियो फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर उच्च न्यायालय में वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या प्रयास का इस्तगासा डालेंगे। इस अवसर पर उनके साथ देवीलाल मांजू, निहाल सिंह मताना, राजेंद्र काका, मंगत राम अलालवास, कुलवंत बराड़, सुभाष रॉयल, का. रामेश्वर डेलू, डॉ.जितेंद्र चौधरी, राजेंद्र खिलेरी, अशोक चोपड़ा, ओमप्रकाश मोगा, गुरदयाल सरपंच, का.माया देवी, कृष्ण नैन, संदीप एचरा, घमंडी लाल, सुरेश काकड़, राजेश चौधरी अरुण दुखी, अजय मांझू सहित अनेक नेता मौजूद थे। इसके बाद वे जाट धर्मशाला स्थित सोना प्रॉपर्टीज पर गए व जलपान समारोह में भाग लिया।
No comments:
Post a Comment