फतेहाबाद/भट्टूकलां/विकास मैहता, सुनील. बीती सांय भट्टू थाने के सामने एक युवक को पीटकर घायल करने के मामले ने आज पूरा तूल पकड़ लिया। इस घटना से गुस्साए ढिंगसरा गांव के सैंकड़ों लोगों ने आज गांव ढिंगसरा में भट्टूकलां-फतेहाबाद जीटी रोड़ पर, सिरढ़ान कैंची पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम खुलवाने को लेकर घटनास्थल पर पंहुची भट्टू पुलिस को देखकर तो ग्रामीण उत्तेजित हो उठे, जिस पर मौके की नजाकत को देखते हुए भट्टू पुलिस उल्टे पांव वापस दौड़ आई। जाम खुलवाने पहुंचे एक एएसआई व पांच-छह पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने बंदी बना लिया, जहां एक पुलिस कर्मी घायल भी हो गया। इस बीच डीएसपी चन्द्र सिंह ने मौके पर पंहुचकर मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपी पुलिस कर्मियों व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शीघ्र करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार गुरूवार को दोपहर ढिंगसरा निवासी युवक पवन कुमार फिरोजपुर में सेना में भर्ती होने के लिए पुलिस रिपोर्ट लेने के लिए भट्टूकलां पुलिस थाना आया हुआ था, इस दौरान थाना के समक्ष बने चाय के होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया, वहीं घायल युवक के आरोपों के अनुसार पुलिस थाने के कर्मी भी वहां मौजूद थे। इसके उपरांत घायल युवक के साथ आए उसके साथियों ने थाने में जाकर थानाध्यक्ष को लेकर आए तो वे फरार हो गए। इस घटना के बाद से गांव ढिंगसरा के ग्रामीणों रोष फैल गया था। रोषस्वरूप आज सैंकड़ों ग्रामीणों ने भट्टूकलां-फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के करीबन घंटे भर बाद भट्टूकलां पुलिस मौके पर पंहुची, लेकिन मौकास्थल पर पंहुचने से पूर्व ही ग्रामीण भट्टू की पुलिस की जिप्सी को देखकर पूरी तरह से उत्तेजित हो उठे और सैंकड़ों लोग पुलिस गाड़ी की ओर दौड़ पड़े, जिस पर पुलिस ने तुरंत गाड़ी को मोड़कर वापिस भट्टूकलां पुलिस थाने की ओर ले गए। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को मिलने के उपरांत डीएसपी चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंची, जहां एक ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि दल से बैठक हुई, जिसमें डीएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लगभग 2 घंटे तक चले जाम को खोल दिया। इसके उपरांत डीएसपी ने भट्टूकलां पुलिस थाने में आकर मामले की विस्तार से जानकारी ली। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में डीएसपी ने एक एएसआई व मुंशी सहित छह पुलिस कॢमयों पर विभागीय कार्रवाई कर दी है।
No comments:
Post a Comment