फतेहाबाद: करीब एक सप्ताह से बिजली की समस्या से परेशान स्वामी नगर के ग्रामीणों ने रात करीब नौ बजे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 132 केवी का घेराव कर लिया। बाद में वे एक्सईएन से मिले। ग्रामीण ज्ञानीराम सहित सैकडों लोगों ने बताया कि बिजली की कटौती होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्सईएन ने उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
No comments:
Post a Comment