Tuesday, March 2, 2010

होली मिलन समारोह आयोजित

फतेहाबाद. जिला व्यापार मण्डल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें अनेक नवोदित कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर दर्शकों को लोटपोट कर दिया। समारोह में व्यापार मण्डल अध्यक्ष रोहताश साहु, विजय मैहता, रामनिवास शर्मा, गोपाल चौधरी, कृष्ण बड़ोपलिया, पवन काला-पीला, आनन्दवीर गिलाखेड़ा, रवि गिलाखेड़ा, उपेन्द्र पाली, मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण काकड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter