Tuesday, March 16, 2010

दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फतेहाबाद. फव्वारा चौक पर आज एक दुकानदार ने अपनी दुकान के चौबारे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार काठमंडी निवासी 35 वर्षीय लीलाधर फव्वारा चौक पर फर्नीचर की दुकान चलाता था। आज दोपहर दुकान के ऊपर बने चौबारे पर काम कर रहा था, अचानक उसने कमरे में लगे पंखें पर रस्सी डालकर उस पर झूल गया। दुकान के नीचे बैठे उसके बड़े भाई रघुवीर ने जब ऊपर जाकर देखा तो लीलाधर अचेत अवस्था में पड़ा था। रघुवीर व दुकानदार उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आए परिजनों के अनुसार लीलाधर पिछले काफी समय से दिमागी रूप से परेशान रहता था।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter