फतेहाबाद/प्रदीप. मॉडल टाऊन में हुडा के खाली पड़े प्लाटों में झुगी-झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण करने वालों के विरोध में आज हुडा विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान से यहां झुगी में बरसों से रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। हुडा विभाग के एसडीओ वीके अरोड़ा ने बताया कि माडल टाऊन में हुडा के कुछ प्लाट खाली पड़े थे। यहां पर लोगों द्वारा झुगी-झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। विभाग ने आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत इन्हें यहां से हटा दिया है। उन्होंने बताया कि इन झोपड़ी वालों को कई बार पहले भी नोटिस देकर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इस मौके पर विभाग के कर्मचारियों ने सड़क के किनारे लगाए गए बोर्ड भी हटा दिए।
No comments:
Post a Comment