फतेहाबाद. पिछले एक सप्ताह में बिजली की भारी कटौती से परेशान गांव बनगांव के सैकड़ों ग्रामीण आज एक्सईएन जयपाल सिंह सहारण से मिले और उन्हें अपनी समस्या के बारे में अवगत करवाया। ग्रामीण रामंचद्र, जगमाल, जगदीश, सुल्तान सिंह व देवराज सिंह ने बताया कि उनका बिजली फीडर मानावाली व ढिंगसरा है। उनका कहना है कि वहां से बिजली की सप्लाई काफी कम होती है, जिसके कारण फसल की सिंचाई करना काफी मुश्किल हो गया है। एक्सईएन ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाने की बात कही है।
No comments:
Post a Comment