फतेहाबाद. स्थानीय एमएम कालेज में म्यूजिक चेयर गेम्स प्रतियोगिता में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में एमएम कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पुलिस अधीक्षक जी एस लाम्बा,एडवोकेट गुलबहार,रामामूर्ति बगडिय़ा,डा. मुखत्यार सिंह,डीपी अनूप सिंह,व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रोहताश साहू,देवेन्द्र गिल्लाखेड़ा सहित जिले के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय प्रचार सहायक आत्मा राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बिट्टू साहू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में एमएम कालेज की अग्रेंजी विभाग की प्राध्यिापिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अनामिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एमएम कालेज के चेयरमैन देवराज बतरा, डा. सुभाष शर्मा, प्रिंसीपल डा. डीके कौशिक, प्राध्यापक रामगोपाल, मधुशर्मा,रामनिवास कोच सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment