भूना/भूटानी. खासा पठाना में नकली दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद एसएमओ डॉ.आरसी गोयल ने क्षेत्र के सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्करों सहित क्षेत्र में आने वाली डेयरियों का निरीक्षण करें। वहीं आज उन्होंने अपनी टीम के साथ विभिन्न डेयरियों व मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया, लेकिन अधिकतर डेयरियां बंद ही पड़ी मिली। दो डेयरियां खुली मिली, जहां उन्हें किसी प्रकार की कोई खामी देखने को नहीं मिली।
No comments:
Post a Comment